---Advertisement---

Bihar Labour Card Online Apply 2026: New Portal Registration Started, Eligibility, Documents, Benefits & Complete Application Process

By: Ravindra Kumar

On: June 9, 2026

---Advertisement---

Bihar Labour Card Online Apply 2026: अगर आप भी बिहार में निर्माण कार्य (Construction Work) में मजदूरी करते हैं और अपना Labour Card बना कर बिहार 
 सरकार
 द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपने लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होने वाला है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का एक नया पोर्टल लॉन्च किया है।

इस नए पोर्टल bocwboard.bihar.gov.in के जरिए अब आप अपना लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप बोर्ड की इस नई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने नज़दीकी CSC सेंटर या श्रम कार्यालय से भी फॉर्म भरवा सकते हैं। आपको बता दें कि इस नए पोर्टल पर आधार आधारित Biometric Authentication की सुविधा दी गई है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी हो गई है।

इस लेख में हम आपको Bihar Labour Card Online Apply 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें, और इस योजना के लाभ आदि। साथ ही, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन की प्रक्रिया भी बताएँगे ताकि आप आसानी से घर बैठे ही आवेदन कर सकें।

ParticularsDetails
Article NameBihar Labour Card Online Apply 2026
Article TypeLatest Update / Step-by-Step Guide
Yojana NameBihar Building and Other Construction Workers Welfare Board (BOCW)
Launched Byश्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार
Beneficiaryबिहार के निर्माण श्रमिक (18 से 60 वर्ष)
Registration Fee₹50 (पंजीकरण शुल्क ₹20 + पाँच वर्षों का नवीकरण अंशदान ₹30)
Apply throughऑनलाइन पोर्टल / CSC सेंटर / श्रम कार्यालय
Application Modeऑनलाइन (आधार बायोमेट्रिक के साथ)
Who Can Applyकेवल बिहार के निर्माण श्रमिक
Official Websitehttps://bocwboard.bihar.gov.in

बिहार लेबर कार्ड, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसके तहत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में निर्माण श्रमिकों (Construction Workers) का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जिसके जरिए श्रमिकों की अलग पहचान दी जाती है और सरकार द्वारा राज्य के सभी श्रमिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है, जो अलग-अलग निर्माण कार्यों में लेबर करते हैं।

आपको बता दें कि बोर्ड ने हाल ही में नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें आधार के जरिए Biometric Authentication, ऑनलाइन शिकायत और SMS अलर्ट जैसी कई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इस कार्ड के बन जाने के बाद, श्रमिक और उनके आश्रित बोर्ड द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृत्व लाभ, पेंशन,  शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, दाह संस्कार योजना, औज़ार क्रय योजना आदि का लाभ उठा सकते हैं।

Notificaiton image of Bihar Labour Card Online Apply 2026

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नया पोर्टल पूरी तरह से आधार बायोमेट्रिक से लिंक है। निबंधन के समय परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। साथ ही, सभी योजनाओं का भुगतान सीधे आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में जाएगा। आवेदन की स्थिति की जानकारी SMS के माध्यम से भी मिलती रहेगी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप बोर्ड की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

EventDate
नया पोर्टल लॉन्च2026
ऑनलाइन आवेदन शुरूशुरू हो चुका है
आवेदन की अंतिम तिथिनिर्धारित नहीं
आवेदन शुल्क₹50 (₹20 पंजीकरण शुल्क + ₹30 पाँच वर्ष का नवीकरण अंशदान)

अगर आप बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • राज्य का निवासी: आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • कार्य का प्रकार: आवेदक निर्माण कार्य (Construction Work) से जुड़ा होना चाहिए, जैसे कि राज मिस्त्री, टाईल्स मिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, लोहार, बिजली मिस्त्री, प्लम्बर, सेंट्रिंग मिस्त्री, वेल्डर, राज मिस्त्री का हेल्पर, मनरेगा श्रमिक (बागवानी-वानिकी छोड़कर), ईंट निर्माण मजदूर, कंक्रीट मिक्सर ऑपरेटर, रोलर चालक आदि।
  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

Bihar Labour Card बनवाने के बाद रजिस्टर कंस्ट्रक्शन वर्कर को बिहार भवन और अन्य स्कीम्स के तहत अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिल सकता है, जिनमें प्रमुख योजनाएँ निम्नलिखित हैं:

  • मातृत्व लाभ योजना (Maternity Benefit Scheme)
  • पितृत्व लाभ योजना (Paternity Benefit Scheme)
  • नकद पुरस्कार योजना (Cash Reward Scheme)
  • शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना (Educational Financial Assistance Scheme)
  • विवाह सहायता योजना (Marriage Assistance Scheme)
  • दाह संस्कार सहायता योजना (Funeral Assistance Scheme)
  • औजार क्रय योजना (Tool Purchase Scheme)
  • पेंशन योजना (Pension Scheme)
  • विकलांगता पेंशन योजना (Disability Pension Scheme)
  • मृत्यु लाभ योजना (Death Benefit Scheme)
  • राज मिस्त्री (Mason)
  • राज मिस्त्री हेल्पर (Mason Helper)
  • टाइल्स मिस्त्री (Tiles Mason)
  • पेंटर (Painter)
  • बढ़ई (Carpenter)
  • लोहार (Blacksmith)
  • बिजली मिस्त्री (Electrician)
  • प्लम्बर (Plumber)
  • सेंट्रिंग मिस्त्री (Centering Worker)
  • वेल्डर (Welder)
  • सरिया फिक्सर (Bar Bender / Steel Fixer)
  • कंक्रीट मिक्सर ऑपरेटर (Concrete Mixer Operator)
  • ईंट निर्माण मजदूर (Brick Manufacturing Worker)
  • रोलर चालक (Roller Driver)
  • सड़क निर्माण श्रमिक (Road Construction Worker)
  • पुल निर्माण श्रमिक (Bridge Construction Worker)
  • भवन निर्माण मजदूर (Building Construction Worker)
  • मनरेगा श्रमिक* (MGNREGA Worker)*

नोट: मनरेगा श्रमिकों में बागवानी (Horticulture) एवं वानिकी (Forestry) कार्यों से जुड़े श्रमिक इस श्रेणी में शामिल नहीं किए जाते हैं।

भौगोलिक संदर्भ

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • रंगीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु फिंगरप्रिंट
  • 90 दिनों के कार्य का Experience Certificate (यदि उपलब्ध हो)
  • Self Declaration Form (यदि Experience Certificate उपलब्ध न हो)
  • Geo Tagged Photograph (यदि उपलब्ध हो)
  • राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • परिवार के सदस्यों के आधार नंबर (Nominee एवं Family Details जोड़ने के लिए)

अगर आप Bihar Labour Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले बिहार श्रम संसाधन विभाग के आधिकारिक लेबर पोर्टल bocwboard.bihar.gov.in पर जाएँ।
BOCW Board website homepage for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • होम पेज पर आपको Register का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Worker Registration के ऑप्शन का चयन करें।
  • आवेदन करने वाले श्रमिक का आधार नंबर दर्ज करें।
Enter Aadhar Number for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • इसके बाद Discover RD Service पर क्लिक करके बायोमेट्रिक डिवाइस को कनेक्ट करें।
  • Capture Biometric पर क्लिक करके आधार धारक का फिंगरप्रिंट स्कैन करें।
Capture Biomatric for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद Verify बटन पर क्लिक करें।
  • सत्यापन सफल होने पर आपको एक Application Number प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित नोट कर लें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपना जिला (District) चयन करें।
  • इसके बाद Urban (शहरी) या Rural (ग्रामीण) क्षेत्र का चयन करें।
Add Personal detail in Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो अपना ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें।
  • आधार से प्राप्त पता और फोटो स्वतः दिखाई देंगे, आवश्यकता होने पर फोटो अपडेट कर सकते हैं।
  • पिता/पति का नाम, जन्म तिथि तथा अन्य मांगी गई जानकारी की जांच करें।
  • अपना वर्तमान व्यवसाय (Nature of Work) चुनें, जैसे राजमिस्त्री, हेल्पर, पेंटर, सरिया फिक्सर, शटरिंग कार्य आदि।
  • यदि उपलब्ध हो तो कार्यस्थल पर ली गई Geo-Tagged Selfie अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) दर्ज करें।
  • अपनी श्रेणी (General, BC, EBC, SC, ST आदि) का चयन करें।
Enter education details for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • जेंडर तथा वैवाहिक स्थिति (Marital Status) चुनें।
  • यदि आपके पास ESI Number है तो दर्ज करें, अन्यथा खाली छोड़ सकते हैं।
  • राशन कार्ड उपलब्ध होने पर उसकी स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी सेव करके Next बटन पर क्लिक करें।
  • पिछले 12 महीनों में किए गए निर्माण कार्य की जानकारी दर्ज करें।
  • ठेकेदार/नियोजक (Employer) का नाम दर्ज करें।
Work detail for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • कार्य का प्रकार (Nature of Work) चुनें।, कार्यस्थल का पूरा पता दर्ज करें।
  • कार्य प्रारंभ और समाप्ति तिथि दर्ज करें। कम से कम 90 दिनों के कार्य का विवरण देना आवश्यक है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद रिकॉर्ड को सेव करें।
  • यदि आपके पास ठेकेदार या नियोक्ता द्वारा जारी Experience Certificate है तो उसे अपलोड करें।
  • यदि Experience Certificate उपलब्ध नहीं है तो Self Declaration Form डाउनलोड करें।
  • Self Declaration Form में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म पर आवश्यक हस्ताक्षर करवाकर स्कैन करें।
  • भरे हुए Self Declaration Form को अपलोड करें।
  • यदि आपने Geo-Tagged कार्यस्थल फोटो अपलोड कर दी है तो कुछ मामलों में अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं हो सकती।
  • अपना IFSC Code दर्ज करें।
  • Search बटन पर क्लिक करने के बाद बैंक की जानकारी स्वतः प्राप्त हो जाएगी।
Upload Documnet for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और पुनः कन्फर्म करें।
  • बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • ध्यान रखें कि बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना चाहिए।
  • Family Member / Dependent सेक्शन में जाएँ।
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से उनकी जानकारी प्राप्त करें।
  • परिवार के सभी पात्र सदस्यों को एक-एक करके जोड़ें।
Add Famaily members in Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • किसी एक सदस्य को Nominee के रूप में चयन करें।
  • Nominee का विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Preview सेक्शन में जाकर पूरा आवेदन फॉर्म जांच लें।
Login form for Bihar Labour Card Online Apply 2026
  • यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार लें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन सबमिट होने पर प्राप्त Registration Number / Application Slip को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा दस्तावेजों और कार्य विवरण का सत्यापन किया जाएगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या संबंधित अधिकारी कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) भी कर सकते हैं।
  • सत्यापन सफल होने पर आपका Bihar Labour Card जारी कर दिया जाएगा।

नोट: Bihar Labour Card के लिए आवेदन करने वाले श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य करने का प्रमाण होना आवश्यक है।

दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

New Potral LinkClick Here
New Registration LinkClick Here
Notification LinkDownload Now
बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप आधिकारिक पोर्टल bocwboard.bihar.gov.in पर जाकर, आधार से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं, और ₹50 का शुल्क जमा करके सबमिट कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड के लिए कौन-कौन से श्रमिक पात्र हैं?

राज मिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, प्लम्बर, वेल्डर, हेल्पर और मनरेगा (बागवानी छोड़कर) जैसे सभी निर्माण श्रमिक जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment